एसा पेड़ जिसकी सुरक्षा में चौबीसों घंटे पुलिस लगी रहती है!

दोस्तोँ factified पर मैंने आपको जंजीरों में जकड़े एक गिरफ्तार पेड़ की कहानी बताई थी जो पकिस्तान में मौजूद है आज मैं आपको अपने ही देश में मौजूद एक ऐसे पेड़ की कहानी बताने जा रहा हूँ जिसकी सुरक्षा पुलिस के जवान 24सो घंटे करते हैं। दरअसल ये पेड़ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और विदिशा के बीच सलामतपुर नाम की एक जगह एक पहाड़ी पर लगा है और मध्य प्रदेश सरकार इस पेड़ की देखरेख पर हर साल 12 से 14 लाख रुपए खर्च करती है यहां तक इस पेड़ की सुरक्षा के लिए हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे चार पुलिस वालों की ड्यूटी लगी होती है।

अब आप सोच रहे होंगे की इस पेड़ में ऐसा स्पेशल क्या है?तो दोस्तों आपको बतादूँ की सौ एकड़ की पहाड़ी पर लोहे की लगभग 15 फीट ऊंची जाली के अंदर लहलहाता है यह है वीवीआईपी बोधि वृक्ष।इस पेड़ को इतना महत्व देने के पीछे मान्यता यह है की यह उसी बोधि वृक्ष की टहनी से उगाया गया है जिसके नीचे गौतम बुद्ध को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी और इसे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने लगाया था। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए इसकी सुरक्षा और बंदोबस्त को इतना महत्व दिया गया हैं।

Share this article :
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WRITTEN BY
Factified
FOLLOW ON
FOLLOW & SUBSCRIBE