ऐसा पक्षी जो आसमान में उड़ता है सालों तक!

दोस्तों क्या आप जानते हैं, एक ऐसा भी पक्षी है जो सालों तक आसमान में उड़ता रह सकता है आपको बतादूँ की अल्बाट्रोस प्रजाति की पक्षी बिना लैंडिंग के सालों साल उड़ता सकता है। यह ज्यादातर समंदर के ऊपर उड़ते दिखाई देते हैं और यह या तो मेटिंग के लिए रुकते हैं या फिर खाने पीने के लिए नहीं तो इस प्रजाति के पक्षी उड़ते ही रहते हैं। दूसरे पक्षियों के मुकाबले इस प्रजाति के पक्षी ज्यादा दिन तक ज़िंदा भी रहते हैं।

आपको ये जानकार हैरानी होगी की इस प्रजाति का विस्डम नाम का एक ऐसा पक्षी है जो दुनिया के सबसे उम्रदराज पक्षियों में से एक है और इसकी अधिकतर उम्र 68 साल बताई जाती है। अपनी पूरी ज़िन्दगी में यह औसतन लगभग 3 लाख मील यानी 4 लाख 82 हजार किलोमीटर का लंबा सफर तय करते हैं ।

लेकिन दोस्तों आप ये जानकर निराश हो जायेंगे की पक्षियों की यह खूबसूरत प्रजाति लुप्त होने की कगार पर है। wildlife इंटरनेशनल नाम की एक संस्था ने सेव दी अल्बाट्रोस नाम का एक ग्लोबल कैंपेन इस पक्षी के संरक्षण के लिए चलाया है जिसमे उन्हें मामूली सफलता ही हासिल हुई है। खैर अगर हम सफल हुए हैं आज ,आपको कुछ नया सिखाने में तो इस पोस्ट को खुद तक न रखे और शेयर करें यह सारी इनफार्मेशन अपने दोस्तों और सगे सम्बन्धिओं के साथ!!

Share this article :
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WRITTEN BY
Factified
FOLLOW ON
FOLLOW & SUBSCRIBE