दुनिया का सबसे खतरनाक और जेह्रीला पौधा !

दोस्तोँ इस फैक्ट में आपको बताऊंगा दुनिया के सबसे खतरनाक पौधे के बारे में। यह हैं मंचीनील और यह दुनिया का सबसे जहरीला पौधा है। सबसे ज़हरीला कैसे तो बतादूँ कि इसकी पत्तियां भी इतनी जहरीली होती हैं कि अगर आप बारिश के दौरान इसके नीचे खड़े हो जाएंगे तो आपकी स्किन पर छाले पड़ जाएंगे क्योंकि बारिश की बूंदें पत्तियों के कोन्टक्ट में आते ही एसिड बन जाती हैं।

फेमस स्पेनिश एक्स्प्लोरर जुआन पोंस डी लियोन की मौत इसी मंचीनील के जहरीले रस लगे तीर से हुई थी। यह रस इतना स्ट्रांग होता है कि यह कार के पेंट को भी आसानी से गला सकता है। मंचीनील के पेड़ को छूने और यहां तक कि इसके आसपास जानतक की इजाजत नहीं दी जाती।फ्लोरिडा में ये पेड़ जहां उगते हैं वह उन पेड़ो पर साफ़ वॉर्निंग्स चिपकाई होती है। पर सिर्फ यही इसे सबसे खतरनाक नहीं बनाता।

यहाँ आमतौर पर सभी जहरीले फल कड़वे होते हैं वही मंचीनील के मामले में ऐसा नहीं है। इसका स्वाद शुरू में मीठा और स्वादिष्ट होता है। फिर यह तीखी मिर्च जैसा स्वाद देने लगता है। इसे खाने के कुछ ही देर में ही शरीर मे जलन शुरू हो जाती है और इंसान की विंड पाइप या सांस नली बंद होने लगती है। इसके फल को पाइजन गुआवा भी कहते हैं और इसे कष मे करने के बाद पेट में जलन उलटी और दस्त की शिकायत ही होती है। इनके अलावा नसों में झनझनाहट, बैक्टीरियल सुपरिनफेक्शन और एडिमा आदि हो जाता है जो इंसान का दम घोट कर उसकी जान ले लेते हैं।

यह सब जान ने के बाद यह कोई ताज्जुब की बात नहीं की यह प्रजाति बहुत ज्यादा जगहों में नहीं पायी जाती। आखिर कौन ऐसे पौधे को अपने आसपास उगता देखना चाहेगा? लेकिन यह काटकर भी खतरनाक ही रहता है! इसका धुआं तक जहरीला होता है और इसीलिए यह दुनिया का एक सबसे खतरनाक पौधा है ।

Share this article :
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WRITTEN BY
Factified
FOLLOW ON
FOLLOW & SUBSCRIBE