ये है दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला आम!

दोस्तों हमारे देश में कोरोना के साथ साथ आम का सीजन भी चल रहा है।आम के मशहूर आशिक़ मिर्ज़ा ग़ालिब ने कहा है की आम मीठे होने चाहिए और बहुत सारे होने चाहिए। मीठे रसीले आम का स्वाद किसे अच्छा नहीं लगता। लेकिन दोस्तों जैसा की आप जानते ही होंगे की आम की भी अलग अलग वेरायटीज होती हैं। इनमे से कुछ तोह 50-100 रूपए पर किलोग्राम के हिसाब से बाजार में बिकती हैं लेकिन वही कुछ ऐसी आम की वेरायटीज भी हैं जिनकी बोली लगाकर उन्हें लाखों रूपए में ख़रीदा जाता है।

यकीन नहीं करते तो कर जाएंगे। पेश हैं दोस्तों दुनिया का सबसे मेहेंगा आम और इसका नाम है तैयो नो तमगो। तइओ नो तमगो जापान में उगाया जाता है और इसके नाम का मतलब है सूरज का अंडा।

यह वैसे तो जापान में 5000-10000 रूपए पर किलोग्राम की दर से बिकता है लेकिन इसकी कीमत लाखों में जाती है और दोस्तों सबसे हैरानी की बात यह है की इसकी खेती भी आर्डर पर की जाती है और सबसे पहले लगने वाले आमों की बोलिआं लगाई जाती हैं। साल 2017 में इस आम के एक जोड़े की ऐसी ही बोली लगाई गई थी जिसमें यह रिकॉर्ड दो लाख 72 हजार रुपये में बिका था लेकिन दोस्तों इनके मेहेंगे होने का कारण सिर्फ इनका खूबसूरत पीला लाल रंग या कमाल का स्वाद नहीं है।

इन आमों को बहुत ही ऐतियात के साथ उगाया जाता है यहाँ तक की सनलाइट इस आम के चारों तरफ पहुंचे इसके लिए हर एक आम को एक नेट की सपोर्ट से लटकाया होता है जो फल को पकने पर गिरने से भी बचता है।

जापान के रईस लोग इस आम के जोड़े को गिफ्ट के तौर पर प्रेजेंट भी करते हैं। क्यों है न यह आम बेहद ख़ास? क्या एक बार चखना नहीं चाहोगे?

Share this article :
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WRITTEN BY
Factified
FOLLOW ON
FOLLOW & SUBSCRIBE