
लीच के अंदर के दिमाग और कई ऑर्गन्स की गिनती सुनेंगे तो आप चौंक जायेंगे!
वैसे तो धरती पर रहने वाले सभी जीवों के पास एक ही दिमाग यानि की ब्रेन होता है और इन सभी जीवों में सबसे समझदार इंसान है और इंसान ही अपने दिमाग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी करता है तभी तो आज हम इतने विकसित हैं।लेकिन दोस्तों, आप ये जानकार हैरान हो जायेंगे की लीच यानि जोंक के शरीर में एक दो नहीं बल्कि 32 दिमाग होते हैं। जी हाँ आपने सही सुना !
अब आप यही सोच रहे होंगे ना की इतने से छोटे जीव में 32 दिमाग कहाँ होते हैं तो आंगे जो मैं आपको बताने जा रहा हूँ उसे जानने के बाद आपको झटका लग सकता है। क्यूंकि लीच के शरीर में 10 पेट , नौ जोड़ी अंडकोष और कई सौ दांत भी होते हैं। लगा ना झटका?