सबसे मेहेंगी लकड़ी कौनसी है?

दोस्तों अगर आपसे पूछे की सबसे मेहेंगी लकड़ी कौनसी है तो 10 में से 8 लोग जवाब में चन्दन कहेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। हाँ चन्दन महंगा ज़रूर है लेकिन यह दुनिया की सबसे मेहेंगी लकड़ी जितना रेयर नहीं। दोस्तों यह है अफ्रीकन ब्लैकवुड और इसे ही दुनिया की सबसे महँगी लकड़ी माना जाता है यहां चन्दन या महोगनी की लकड़ी की कीमत पांच से छह हजार रुपये प्रति किलो तक होती है।

वही अफ्रीकन ब्लैकवुड के महज एक किलोग्राम की कीमत आठ हजार पाउंड यानी सात लाख रुपये से भी ज्यादा है। अफ्रीकी ब्लैकवुड का पेड़ अफ्रीका के कुछ गिने चुने इलाकों में ही पाया जाता है और वह भी यह बहुत ज्यादा संख्या में नहीं उगते। इस पेड़ की ऊंचाई 25-40 फीट तक होती है और एक पेड़ को तै्यार होने में 5०-60 साल लगते हैँ। केन्या और तंजानिया जैसे देशों में इसके लकड़ी की अवैध तस्करी की वजह से इन पेड़ों को समय से पहले काट लिया जाता है।

इस कारण ब्लैकवुड की संख्या में भारी कमी आई है जिसकी वजह से ये बेहद ही दुर्लभ और बेशकीमती हो गए हैं इसकी खूबसूरत लकड़ी का ज्यादातर इस्तेमाल तो शहनाई बांसुरी और गिटार जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बनाने में ही किया जाता है लेकिन इस से मजबूत और टिकाऊ फर्नीचर भी बनाए जाते हैं लेकिन वो बेहद महंगे होते हैं। इतने महंगे कि उन्हें खरीदना किसी आम आदमी के बस की बात ही नहीं।

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img