अकेला देश जहां हिंदू कैलेंडर से चलता है कामकाज

1st जनवरी के जमाने में अकेला देश जहां हिंदू कैलेंडर से चलता है कामकाज? वजह जानकर हिन्दू होने पर होगा गर्व। और भारत और चीन के सैनिक जब आपस में भिड़ते हैं तो गोली क्यों नहीं चलाते हैं? वजह आपको हैरान कर देगी। कौन थी पाकिस्तान की वो पीएम जो नॉर्थ कोरिया से missile ले आई थी?

9-

भारत में सबसे ज्यादा हिन्दू रहते हैं लेकिन फिर भी यहाँ अंग्रेजी कैलंडर को फॉलो किया जाता है लेकिन एक ऐसा देश है जहां सिर्फ हिन्दू कलैंडर( hindu calendar) के हिसाब से कामकाज होता है और वो है नेपाल। इसके पीछे एक बड़ी वजह है दरअसल ये हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इस कैलंडर को विक्रमी कैलंडर भी कहते है जो Gregorian यानि कि अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चलता है। इंडिया में कई घरों में इसका इस्तेमाल होता है। करीब 57 ईसा पूर्व से ही भारत और उसके आसपास के देशों में तारीख और समय को समझने के लिए विक्रम संवत का इस्तेमाल किया जा रहा है। गर्व की बात ये है कि नेपाल का आधिकारिक कैलंडर भी यही है यानि यहाँ नया साल बैशाख के महीने यानि करीब आधी अप्रैल से शुरू होता है।

8-

इंडिया और चीन के बीच के रिश्ते किसी से छुपे नहीं है लेकिन क्या आपको पता है आपस में इतनी बड़ी दुश्मनी होने के बावजूद भी जब दोनों देशों के सैनिक बॉर्डर पर आपस में भिड़ते हैं तो गोली नहीं चलाते हैं मुक्के और लात चलते हैं। तवांग सेक्टर एक ऐसा एरिया है जहां अक्सर दोनों सेनाओं के बीच टकराव हो ही जाता है। लेकिन इसमें सिर्फ हाथापाई ही होती है जिसकी वजह है इंडिया और चीन के बीच सीमा पर लागू हुआ सीज फायर। आल 1975 से दोनों ही देश की सेनाएं इन निर्देशों को मानती है और जब हाई लेवल से ऑर्डर नहीं दिए जाते किसी तरह के हथियार और बंदूक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

7-

शायद ही कोई देश होगा जो नॉर्थ कोरिया से कभी पंगा लेना चाहेगा। लेकिन पाकिस्तान की प्राइम मिनिस्टर रह चुकी बेनजीर भुट्टो ने ऐसा किया है। एक बार इस्लामिक देश की पहली महिला पीएम ने वो कर डाला था जो बड़े-बड़े देश सोच भी नहीं पा रहे थे। असल में बेनजीर ने लंबी दूरी की मिसाईल रोडोंग नॉर्थ कोरिया से खरीदी थी और उसके बदले में तानाशाह देश के प्योंगयंग को परमाणु तकनीक दी थी। अपना फायदा देखने के लिए नॉर्थ कोरिया ने भी पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते अच्छे रखने का कोई मौका नहीं छोड़ा था।

6-

अक्सर लोगों का अच्छा खासा सोना बाबू वाला relation खत्म हो जाता है और उन्हें पता ही नहीं चलता कि ऐसा आखिर हुआ क्यों? लेकिन एक स्टडी से ये पता लगाया गया है कि पहले ही पता लगाया जा सकता है कि कब किसका ब्रेकअप होने वाला है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के researcher ने 6803 Reddit यूजर्स के 1,027,541 पोस्ट की स्टडी की। ये वही लोग थे जो relation में थे और फिर उनका ब्रेकअप हो गया। इन सभी ने काफी महीने पहले से ही ब्रेकअप से जुड़े पोस्ट करने शुरू कर दिए थे। दरअसल लोग अपने पोस्ट्स ,में जिस तरह की लैंग्वेज use करते है उससे पता लगाया जा सकता है कि वो कितने तनाव में हैं। क्या आपका कोई दोस्त भी ऐसी कोई हरकतें कर रहा है? हमें कमेन्ट में जरूर बताएं।

5-

2020 में आया कोरोनावायरस हर दिन एक भयानक रूप ले रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि 2023 में आए इसके नए वेरीअन्ट कितने ज्यादा खतरनाक है? असल में अभी जो नई मुसीबत चल रही है उसका  नाम है BF.7, जिसके केसेस इंडिया में भी मिल रहे है। सबसे खतरनाक बात ये है कि ये वेरीअन्ट उन्हें भी संक्रमित कर सकता है जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है। इतना ही नहीं अगर कोई इससे infect हुआ तो एक साथ 10 से 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है। बाकी वेरीअन्ट की तरह ही इसके symptoms भी सेम है यानि बुखार, खांसी, खराश जैसी दिक्कतें ही होंगी इसलिए इसको समझ पाना भी मुश्किल है।

4-

क्या आप जानते है फेमस मंगल यान जिसकी फ़ोटो इंडियन नोट पर भी बनी हुई है। उससे हमारा कनेक्शन हमेशा के लिए टूट चुका है जिसको खुद ISRO ने कन्फर्म किया है और इसे रिकवर कर पाना भी impossible है। इसरो की रिपोर्ट कहती है कि उसका फ्यूल खत्म हो चुका है लेकिन ये हुआ कैसे? दरअसल अप्रैल 2022 में मार्स पर एक ग्रहण लगा था और ये स्पेस शिप बिना धूप के एक टाइम तक रह सकता है जो इसका सोर्स ऑफ एनर्जी है। लेकिन फ्यूल खत्म होने और 7-8 घंटे तक एनर्जी नहीं मिलने से ये शटडाउन हो गया।

3-

आपने फेक वर्दी के बारे में सुना होगा, नकली पुलिसवाले के बारे में सुना होगा लेकिन अगर आपको पता चले कि बिहार में पूरा का पूरा पुलिस स्टेशन ही नकली था तो आप क्या करेंगे? मतलब पूरे 8 महीने तक एक नकली पुलिस स्टेशन चलता रहा और किसी को इस बारे में भनक तक नहीं लागि। बिहार में गरीब लोगों से पैसा निकालने के लिए और उन्हें बेवकूफ बनाने के लिए पूरी की पूरी फर्जी पुलिस टीम बनाई गई थी जिन्हें पहली नजर में देखकर कोई कह भी नहीं सकता कि वो असली नहीं है। इनके पास ड्रेस से लेकर पिस्टल तक थी मतलब पकड़े जाने की कोई गुंजाइश ही नहीं।

2-

राजस्थान के बाड़मेर में एक ऐसा श्रापित मंदिर है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसके आस पास जो कोई भी होगा वो पत्थर में बदल जाएगा। इस मंदिर का नाम है किराडू। यहाँ इतना ज्यादा सन्नाटा रहता है कि यहाँ जाने में भी लोगों को डर लगता है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहाँ 108 मंदिर बनाए गए थे लेकिन इनमें से सिर्फ 5 ही बच पाए। वैसे इस बात का कोई साइअन्टिफिक प्रूफ नहीं है कि ये जगह श्रापित है लेकिन इस जगह पर सूरज ढलने के बाद कोई भी कदम रखने की हिम्मत नहीं करता है।

1-

आपने भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र के बारे में सुना होगा जिसे सबसे शक्तिशाली माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है महाभारत के बाद उनका ये चक्र आखिर कहाँ गया? कहा जाता है महाभारत में अपना कोई भी शस्त्र नहीं उठाया था क्योंकि वो जानते थे कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो दुनिया खत्म हो जाएगी। इसलिए जब भगवान कृष्ण ने जब अपनी देह त्यागी तो उनके साथ ही सुदर्शन चक्र भी मिट्टी में मिल गया। भविष्य पुराण में ऐसा लिखा है कि जब भगवान विष्णु दोबारा अवतार लेंगे तो तब उनके साथ ही ये चक्र भी वापस आएगा।

Share this article :
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WRITTEN BY
Factified
FOLLOW ON
FOLLOW & SUBSCRIBE